चक्रवाती तूफान:तूफान ने रास्ता बदला, रातभर भीगता रहा शहर; हवा में सिहरन आज भी छाए रहेंगे बादल : धनबाद - AKB NEWS

चक्रवाती तूफान:तूफान ने रास्ता बदला, रातभर भीगता रहा शहर; हवा में सिहरन आज भी छाए रहेंगे बादल : धनबाद


 टुंडी के लाला टोला गांव में ताड़ के पेड़ों के पीछे घुमड़ते काले बादलों का नजारा

  • * डर था मौसम सुहाना कर गया
  • * 25-30 एमएम बारिश की संभावना
  • * नहीं दिखा सूरज, बारिश से 6 डिग्री लुढ़का शहर का तापमान
  • चक्रवाती तूफान यास झारखंड में प्रवेश के साथ ही कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इसके साथ ही तूफान की दिशा भी थोड़ी परिवर्तित हो गई है। इस वजह से तूफान अब गुरुवार को धनबाद से 150 से 200 किमी दूर से गुजरेगा। तूफान के दिशा बदलने से धनबाद से इसका खतरा कम हो गया है। वहीं चक्रवात को लेकर बने बैंड की वजह से धनबाद में मंगलवार की रात डेढ़ बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी।

    बुधवार को बारिश का क्रम बरकरार रहा। देर रात तक धनबाद में कुल 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं 27 मई को इसका असर थोड़ा व्यापक दिखने वाला है। गुरुवार को धनबाद में 25 एमएम बारिश की संभावना है। इस दौरान धनबाद में हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। गुरुवार की दोपहर 12 बजे के बाद धनबाद में हवा की रफ्तार घटकर 10 से 15 किमी प्रति घंटा रह जाएगी। वहीं तूफान के कारण से 27 से 30 मई तक बादल छाएं रहेंगे। रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होगी।

    आज धनबाद से 150 किमी दूर से गुजरेगा तूफान

    मानसून ट्रेकिंग एक्टपर्ट डाॅ एसपी यादव ने बताया कि चक्रवाती तूफान (यास) पूर्वी सिहभूम के रास्ते झारखंड में प्रवेश करते ही कमजोर हो गया है। चक्रवाती तूफान कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इसके साथ ही यह तूफान दिशा में थोड़ा बदलाव भी हुआ है। अब यह रांची के पश्चिम यानी गुमला के पास से गुजरने वाला है। इस वजह से अब धनबाद इससे काफी दूर हो गया है। अब तूफान का बाहरी हिस्सा धनबाद के ऊपर से गुजरेगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads