BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
लातेहार सदर प्रखंड के तूपु हेसला गांव के पास धरधरी नदी पार कर रही बाराती गाड़ी बोलेरो बुधवार की शाम नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। वाहन पर सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार यह बोलेरो बारात लेकर तूपु जा रही थी और पुल नहीं होने के कारण नदी से होकर पार हो रही थी।
भारी बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर:लातेहार में बारात ले जा रही बोलेरो बाढ़ में बही, ड्राइवर सहित बारातियों ने तैरकर बचाई जान : लातेहार
लातेहार सदर प्रखंड के तूपु हेसला गांव के पास धरधरी नदी पार कर रही बाराती गाड़ी बोलेरो बुधवार की शाम नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। वाहन पर सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार यह बोलेरो बारात लेकर तूपु जा रही थी और पुल नहीं होने के कारण नदी से होकर पार हो रही थी।
यास चक्रवाती तूफान के कारण लातेहार जिले में बुधवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हेसला से तूपु जा रहे बारातियों को लेकर वाहन नदी के किनारे पहुंचा तो पानी कम था। चालक ने नदी पार करने की कोशिश की। इसी बीच नदी में पानी बढ़ने लगा और गाड़ी बाढ़ में फंस गई। हालांकि ड्राइवर और अन्य चार बारातियों ने कूद कर अपनी जान बचाई।
लोगों ने बताया कि पानी की धार इतनी तेज थी कि वाहन नदी में ही पलट गया और बहने लगा। हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने मोटे रस्से से बांध कर वाहन को दूर जाने से बचाया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन गांव के ही प्रेम प्रजापति का बताया जा रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें