वेब सीरीज रिव्यू:अनपढ़ और साधारण महिला के मुख्यमंत्री बनने की कहानी दिखाती है 'महारानी, सीरीज में हुमा कुरैशी का अब तक सबसे शानदार अभिनय लेखक: उमेश कुमार उपाध्याय - AKB NEWS

वेब सीरीज रिव्यू:अनपढ़ और साधारण महिला के मुख्यमंत्री बनने की कहानी दिखाती है 'महारानी, सीरीज में हुमा कुरैशी का अब तक सबसे शानदार अभिनय लेखक: उमेश कुमार उपाध्याय


 

रेटिंग3.5/5
स्टारकास्टहुमा कुरैशी, सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, विनीत कुमार, अतुल तिवारी, मोहम्मद हुसैन, इनामुल हक, सुनील पांडे और हरीश खन्ना
निर्देशककरण शर्मा
लेखक-क्रिएटिव डायरेक्टरसुभाष कपूर
निर्मातानरेन कुमार और डिंपल खरबंदा
म्यूजिकमंगेश धाकड़े और रोहित शर्मा
जोनरपॉलिटिकल ड्रामा

कोरोना काल में बंद पड़े थिएटर्स की कमी को ओटीटी प्लेटफॉर्म बखूबी पूरा कर रहा है। इसी क्रम में सुभाष कपूर रचित, करण शर्मा निर्देशित और हुमा कुरैशी, सोहम शाह व अमित सियाल स्टारर वेब सीरीज 'महारानी' एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

क्या है सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी रानी भारती के ऊपर बुनी गई है, जो बिहार के एक गांव की अनपढ़ साधारण औरत है और गाय, भैंस, बकरी पालकर जीवन-यापन करती है। आगे चलकर उसकी लाइफ में ऐसा मोड़ आता है कि यही अनपढ़ और राजनीति से अनभिज्ञ औरत मुख्यमंत्री बनकर न सिर्फ राजकाज चलाती है, बल्कि पशुपालन जैसे तमाम घोटालों का खुलासा भी करती है।

 वैसे तो यह कहानी प्रथम दृष्टि में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से प्रेरित लगती है, पर फिल्मेकर ने इसे काल्पनिक ही बताया है।

कैसी है 'महारानी' की कास्टिंग
कास्टिंग की बात करें तो दर्जन भर स्टार्स ने इस सीरीज में छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं। इनकी कास्टिंग एकदम परफेक्ट लगती है। सोने पर सुहागा यह कि राजनीतिक सियायत, भ्रष्टाचार, अपराध, पुलिस के कामकाज के तौर-तरीके आदि के डिटेल्स में जाकर कहानी दिखाई गई है।

कैसी है हुमा कुरैशी की अदाकारी
अभिनय की बात करें तो बढ़ती कहानी के साथ-साथ हुमा अपने कैरेक्टर में धीरे-धीरे जो ग्रोथ लाती हैं, वह लाजवाब है। इसे उनकी अब तक की सबसे उम्दा अदाकारी कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

 उनके साथ प्रमोद पाठक, मोहम्मद हुसैन और विनीत कुमार की अदाकारी भी बेहतरीन लगती है। कुल मिलाकर राजनीति में थोड़ी-सी भी रुचि रखने वालों को यह सीरीज पसंद आएगी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads