रांची में भारी बारिश बनी आफत:कांची नदी पर बना नवनिर्मित पुल ढहा, ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गांव का संपर्क टूटा; नदी पार करने के लिए अब तय करनी पड़ेगी 14KM की दूरी: ​​​​​​​बुंडू (रांची) - AKB NEWS

रांची में भारी बारिश बनी आफत:कांची नदी पर बना नवनिर्मित पुल ढहा, ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गांव का संपर्क टूटा; नदी पार करने के लिए अब तय करनी पड़ेगी 14KM की दूरी: ​​​​​​​बुंडू (रांची)

                 पुल सरायकेला-खरसावां जिला को जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल के बीच के रास्ते काे सीधा संपर्क बनाता था।


 बुंडू ब्लॉक के हेठ बुढाडीह और हाराडीह प्राचीन कालीन महामयी मंदिर के बीच बना कांची नदी पर नवनिर्मित पुल गुरुवार को नदी में बाढ़ आने से ढह गया। इससे दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है। अब लोगों को नदी पार होने के लिए 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

 पुल सरायकेला-खरसावां जिला को जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल के बीच के रास्ते काे सीधा संपर्क बनाता था।

कांची नदी पर बना पुल रांची जिला का सबसे लंबा पुल था। यह पुल बुंडू, तमाड़, सोनाहातू और राहे प्रखंड को जोड़ती है। इस पुल का निर्माण लगभग 10 करोड़ की लागत से किया गया है।

 पुल के टूटने के बाद ग्रामीण इसे निर्माण करने वाले ठेकेदार और अवैध रूप से बालू उठाव करने वाले लोगों पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads