शेयर मार्केट LIVE:हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 258 और निफ्टी 78 अंक ऊपर खुला, सन फार्मा एडवांस रिसर्च के शेयर में 8% का उछाल: मुंबई - AKB NEWS

शेयर मार्केट LIVE:हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 258 और निफ्टी 78 अंक ऊपर खुला, सन फार्मा एडवांस रिसर्च के शेयर में 8% का उछाल: मुंबई


 इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 258.15 अंक और निफ्टी 78.45 पॉइंट ऊपर खुला। आज घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों के इंडेक्स में भी सेंसेक्स और निफ्टी जैसी तेजी है। इससे पहले शुक्रवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 41.75 पॉइंट ऊपर 48,732.55 पर बंद हुआ था, हालांकि निफ्टी 18.70 अंक की गिरावट के साथ 14,677.80 पर रहा था।

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। हालांकि, मेटल और फार्मा कंपनियों के इंडेक्स में मामूली कमजोरी है। सन फार्मा एडवांस रिसर्च के शेयर में करीब 8% का उछाल है। दिग्गज IT सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर फर्म क्वीक हील का शेयर 13% से ऊपर चल रहा है। कंपनी ने शनिवार को शानदार तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

52 वीक हाई पर गए शेयर

निफ्टी में शामिल UPL (5.45%*) के शेयर आज फिर 52 वीक हाई पर गए हैं। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों ने अपर सर्किट टच कर लिया था। कंपनी का तिमाही प्रॉफिट दिसंबर क्वॉर्टर के मुकाबले लगभग एक चौथाई बढ़ा है जबकि पिछले मार्च क्वॉर्टर से दोगुना हो गया है।

आज 52 वीक हाई पर गए टॉप 5 शेयरों में UPL के अलावा GE शिपिंग (5.80%*), HFCL (5.2%*), धानुका (5.5%*) और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (5.35%*) शामिल हैं। (*10.30 AM)

वित्तीय नतीजे दे रहे सकारात्मक संकेत

अब तक जिन कंपनियों के वित्तीय नतीजे आए हैं, उनमें से 65% यानी 523 कंपनियों के शेयरों में तब से मजबूती का रुझान है। हालांकि 13% यानी 103 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है जबकि 22% यानी 175 कंपनियों के शेयर पुराने लेवल पर जस के तस हैं।

रिजल्ट और डिविडेंड

आज भारती एयरटेल, कोलगेट पामोलिव, फेडरल बैंक, MRPL, ओरिएंट सीमेंट, राणे ब्रेक, शक्ति पंप्स, SPARCS, वैबको जैसी दिग्गज कंपनियों के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं। SPARCS के शेयरों में लगभग 7% की मजबूती है।

जापान के बाजार में गिरावट, हांगकांग में बढ़त

  • * जापान का निक्केई इंडेक्स 335 पॉइंट नीचे 27,749 पर कारोबार कर रहा है।
  • * चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 35 अंक की बढ़त के साथ 3,525 पर बना है।
  • * हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 143 पॉइंट ऊपर 28,153 पर कारोबार कर रहा है।
  • * कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 3,135 पर आ गया है।
  • * ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 30 पॉइंट ऊपर 7,269 पर पहुंच गया है।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads