BREAKING NEWS
BUSINESS
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स 68.88 अंक और निफ्टी 12.45 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को लगातार दो दिन की बढ़त के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 290.69 पॉइंट नीचे 49,902.64 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 77.95 अंक की गिरावट के साथ 15,030.15 पर बंद हुआ था।
शेयर मार्केट LIVE:हफ्ते के चौथे दिन बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 68 और निफ्टी 12 अंक ऊपर खुला : मुंबई
इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स 68.88 अंक और निफ्टी 12.45 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को लगातार दो दिन की बढ़त के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 290.69 पॉइंट नीचे 49,902.64 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 77.95 अंक की गिरावट के साथ 15,030.15 पर बंद हुआ था।
जापान के बाजार में हल्की बढ़त, हांगकांग में गिरावट
- * जापान का निक्केई इंडेक्स 9 पॉइंट ऊपर 28,053 पर कारोबार कर रहा है।
- * चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13 अंक की गिरावट के साथ 3,497 पर बना है।
- * हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 238 पॉइंट नीचे 28,351 पर कारोबार कर रहा है।
- * कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 19 अंकों की गिरावट के साथ 3,154 पर आ गया है।
- * ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 55 पॉइंट ऊपर 7,221 पर पहुंच गया है।
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.48% की गिरावट के साथ 164.62 अंक नीचे 33,896 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.03% की गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 13,299.70 पर बंद हुआ।
S&P 500 इंडेक्स 12.15 पॉइंट नीचे 4,115.68 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें