MP सरकार के प्लेन की क्रैश लैंडिंग:गुजरात से रेमडेसिविर ला रहा विमान ग्वालियर में रनवे पर फिसला, 2 पायलट समेत 3 घायल : ग्वालियर - AKB NEWS

MP सरकार के प्लेन की क्रैश लैंडिंग:गुजरात से रेमडेसिविर ला रहा विमान ग्वालियर में रनवे पर फिसला, 2 पायलट समेत 3 घायल : ग्वालियर

मध्यप्रदेश सरकार का विमान गुरुवार रात 9 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण स्टेट प्लेन पलट गया। हादसे में सीनियर पायलट कैप्टन सईद माजिद अख्तर, पायलट शिवशंकर जायसवाल और एक अफसर घायल हो गए। सभी को ग्वालियर के JAH (जयारोग्य अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। विमान गुजरात के अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आया था।

यह प्लेन पहले अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर इंदौर पहुंचा था। वहां अनलोडिंग के बाद बचे हुए डोज लेकर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचा था, लेकिन ग्वालियर में लैंडिंग से पहले ही प्लेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। सीनियर पायलट कैप्टन सईद माजिद अख्तर ने समझदारी दिखाते हुए निर्धारित पॉइंट से 200 मीटर पहले ही प्लेन को रनवे पर डाल दिया। उन्होंने स्पीड कम करते हुए विमान को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन प्लेन रनवे पर फिसलकर एक तरफ पलट गया।

पायलट को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पायलट को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में दो पायलट और एक सहयोगी पायलट घायल हुए हैं।
हादसे में दो पायलट और एक सहयोगी पायलट घायल हुए हैं।

ग्वालियर में 71 बॉक्स रेमडेसिविर के उतारे
प्लेन से ग्वालियर और चंबल अंचल के लिए 71 बॉक्स रेमडेसिविर इंजेक्शन के उतारे गए हैं। शेष पैकेट जबलपुर के लिए हैं। इन्हें जबलपुर पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है। महाराजपुरा सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि 6 सीटर स्टेट प्लेन एयरपोर्ट के रनवे पर तकनीकी खराबी के बाद पलटा है। हादसे में सीनियर पायलट और को-पायलट घायल हुए हैं। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं।

करीब एक सप्ताह चला था मेंटेनेंस
करीब एक साल पहले विदेश से मंगाए गए 65 करोड़ रुपए कीमत के इस विमान को पिछले सप्ताह ही मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। 100 घंटे की उड़ान भरने और होने वाली नियमित मरम्मत के बाद इसे एक-दो दिन पहले ही उड़ान के योग्य करार दिया गया था। इसके बाद से ही ये प्रदेश के विभिन्न शहरों में रेमडेसिविर इंजेक्शन, वैक्सीन और अन्य दवाएं पहुंचा रहा था।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads