GATE 2021:IIT दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट की काउंसिलिंग प्रोसेस स्थगित की, अब 28 मई से शुरू होगी काउंसिलिंग - AKB NEWS

GATE 2021:IIT दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट की काउंसिलिंग प्रोसेस स्थगित की, अब 28 मई से शुरू होगी काउंसिलिंग




 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2021 के लिए काउंसलिंग प्रोसेस स्थगित कर दी है। इंस्टीट्यूट ने कोरोना के कारण बने मौजूदा हालात के चलते यह फैसला किया है। अब यह प्रोसेस 28 मई से कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) पर वर्चुअल मोड में शुरू होगी। गेट काउंसलिंग प्रक्रिया 5 राउंट में होगी।

काउंसलिंग के लिए कौन होगा योग्य?

जिन कैंडिडेट्स ने GATE 2019, 2020, 2021 की परीक्षा पास की है, वे काउंसलिंग के लिए योग्य होंगे। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें

पहला राउंड28 से 30 मई
दूसरा राउंड5 जून से 6 जून,
तीसरा राउंड11 जून से 13 जून
चौथा राउंड18 जून से 20 जून
पांचवा राउंड25 जून से 27 जून

एडिशनल राउंड की तारीखें

राउंड A2 जुलाई से 4 जुलाई,
राउंड B09 जुलाई से 11 जुलाई
राउंड C16 जुलाई से 18 जुलाई
राउंड D23 जुलाई से 25 जुलाई
राउंड E30 जुलाई से 1 अगस्त
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads