NH-2 पर बीती रात सड़क हादसे में एक की मौत:रोड पर खड़े ट्रक को टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, टैंकर चालक केबिन में फंसा; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम : ​​​​​​​डुमरी (गिरिडीह) - AKB NEWS

NH-2 पर बीती रात सड़क हादसे में एक की मौत:रोड पर खड़े ट्रक को टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, टैंकर चालक केबिन में फंसा; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम : ​​​​​​​डुमरी (गिरिडीह)


 निमियाघाट थाना क्षेत्र के लालबाजार गांव के पास NH-2 पर शुक्रवार की रात खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे एक टैंकर ने जाेरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का ड्राइवर घायलावस्था में क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। जबकि खलासी भी घायल हो गया। पुलिस और लोगों की मदद से ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, खलासी इलाजरत है।

मृतक की पहचान बिहार के भभुआ निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में की गई। दरअसल, ट्रक खराब होने की वजह से सड़क पर खड़ा था। जबकि धर्मेंद्र यादव टैंकर लेकर नेपाल से कोलकाता जा रहा था। इसी बीच टैंकर की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि धर्मेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया और केबिन में फंस गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाल डुमरी रेफरल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, टैंकर के घायल खलासी नवादा के रजौली निवासी नीतीश कुमार का इलाज अस्पताल में ही किया गया।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads