डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 लॉन्च:बाइक में मारुति स्विफ्ट जितना पावरफुल इंजन मिलेगा, लेकिन कीमत इतनी कि 4 स्विफ्ट आ जाएं : नई दिल्ली
डुकाटी ने भारतीय बाजार में स्ट्रीटफाइटर V4 हाइपर-नेकेड मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने बाइक को दो वेरिएंट्स में उतारा है। ये बाइक स्विफ्ट और डिजायर कार के इंजन को टक्कर दे रही है। इनके इंजन की कैपेसिटी 1,197 सीसी की होती है। वहीं डुकाटी का इंजन 1,103 सीसी का है। देखा जाए तो दोनों के बीच केवल 94 सीसी का अंतर है। यही वजह है कि डुकाटी की कीमत 20 लाख है।
स्ट्रीटफाइटर V4 और स्ट्रीटफाइटर V4 S इसमें राइडर को राइडिंग के लिए तीन राइड स्टाइल है। जिसे राइडर परफॉर्मेंस,ट्रैक/रूट और मौसम के अनुसार बदल सकता है। जिसमें रेस राइडिंग,स्पोर्ट राइडिंग और स्ट्रीट राइडिंग मोड शामिल हैं।
इंजन
इस हाइपर-नेकेड डुकाटी के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसे डेसमोसे डीसी स्ट्राडेल V4 इंजन हैं। यह इंजन पैनिगेल V4 से लिया गया है। यह 1,103 सीसी की है। ज्यादा सीसी होने से गाड़ी स्मूथ चलती है। पहाड़ी, चढ़ाई वाले इलाके में ज्यादा सीसी वाली गाड़ी काम की होती हैं।
वहीं सिम्पल रास्ते में कम सीसी वाली गाड़ी ज्यादा माइलेज देती हैं। सिलेंडर के अंदर जो टोटल स्पेस, वॉल्यूम होता है उसे सीसी कहते हैं।
गाड़ी के अंदर 4-सिलेंडर हैं। चार सिलेंडर से धिक पावर और आरपीएम मिलता है। यह चिंगारी पैदा करता है। जिससे इंजन की शक्ति बढ़ती है। सिलेंडर इंजन महंगा होता है, जिससे गाड़ी की कीमत भी बढ़ती है। माइलेज कम मिलता है।
लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 12,750 rpm पर 205 bhp का मैक्सिमम पावर और 11,500 rpm पर 123 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें एक स्लिपर और एक असिस्ट क्लच और एक क्विक-शिफ्टर भी दिया गया है।
एक्सटीरियर फीचर्स और ब्रेकिंग
डुकाटी के नेकेड शॉटगन बाइक के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलाइट जो फ्रंट लुक को शानदार बनाती है। स्पीड, फ्यूल को बताने के लिए फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
इसमें एयरोडायनामिक विंगलेट डिजाइन से बाइक पर तेज हवा से प्रभाव नहीं पड़ता और स्पीड बनी रहती है। एर्गोनॉमिक्स है जो कि राइडिंग को कंफर्टेबल बनाता है। बाइक में ब्रेकिंग के लिए दोनों ट्रिम्स में एक जैसे फ्रंट में ट्विन 330 mm डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल 245 mm रोटर ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। जिससे ब्रेक कंट्रोलिंग आसान होती है।
दोनों के फीचर्स
बाइक के दोनों वेरिएंट्स के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस अलग नहीं हैं। पर दोनों वेरिएंट्स में फर्क करने के लिए इनमें अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। बाइक के बेस ट्रिम में शोवा BPF फ्रंट फोर्क्स और रियर में सैच्स मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। जिससे खराब रोड में बाइक स्मूथ चलेगी। इसके साथ ही इसमें सैच्स स्टीयरिंग डैम्पर मिलता है।
जबकि बाइक के प्रीमियम S वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक-एडजस्टेबल ओलिंस NIX 30 फ्रंट फॉर्क्स, ओलिंस TTX36 रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और ओलिंस स्टीयरिंग डैम्पर मिलता है। जिससे हैंड सेक नहीं करेगा।
रंग और कीमत
डुकाटी ने 2021 स्ट्रीटफाइटर बाइक को दो रंगों के साथ पेश किया है। इसमें डार्क स्टेल्थ और डुकाटी रेड रंग शामिल हैं। डार्क स्टील्थ की कीमत 23.19 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसके बेस मॉडल की कीमत 19.99 लाख रुपये रखी है। वहीं हाई-स्पेक स्ट्रीटफाइटर V4 S वेरिएंट की कीमत 22.99 लाख रुपये है।
कम्पटीशन
विश्व के बाजारों में स्ट्रीटफाइटर V4 का कंपटीशन केटीएम 1290 सुपर ड्यूक आर, यामाहा एमटी-10,कावासाकी ZH2, अप्रिलिया टूनो V4 और बीएमडब्ल्यू S 1000 R जैसी बाइक्स से है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें