वैक्सीनेशन:11200 डोज मिले, 19 व 20 को 18+ को वैक्सीन; कल दोपहर 1 बजे से होगी स्लॉट बुकिंग : धनबाद - AKB NEWS

वैक्सीनेशन:11200 डोज मिले, 19 व 20 को 18+ को वैक्सीन; कल दोपहर 1 बजे से होगी स्लॉट बुकिंग : धनबाद


 स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड के 11200 डोज बुधवार को मिले। लिहाजा वैक्सीन मिलने के बाद इंतजार कर रहे 18+ को वैक्सीनेशन की आस बंधी है। वैक्सीन का स्टॉक काम रहने के कारण धनबाद में दो-तीन दिन से 18 प्लस एज ग्रुप के लिए गिने-चुने सेंटर बनाए जा रहे थे। मंगलवार को शहर में एक भी सेंटर नहीं बनाया गया।

वैक्सीन मिलने के बाद जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास कुमार राणा न बताया कि 19 व 20 जून को 18 प्लस का वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए स्लॉट बुकिंग 18 जून को दिन के 1 बजे से शुरू होगी। हालांकि मोबाइल यूनिटों के जरिए शहर में आज 18 से 44 वर्ष के 60 लोगों को टीका दिया गया। मोबाइल यूनिट 1 से बरमसिया में 50 और मोबाइल यूनिट 2 से 10 जेल स्टाफों को वैक्सीन दी गई।

45+ को आज 68 सेंटरों पर लगेगा टीका

सीनियर सिटीजनों के लिए गुरुवार को 68 सेशन साइट चयनित किए गए हैं। धनबाद सदर क्षेत्र में 8, बलियापुर में 6, बाघमारा में 7, टुंडी में 7, तोपचांची में 5, झरिया में 9, निरसा में 14, गोविंदपुर में 7 समेत सेंट्रल अस्पताल, एसएनएमएमसीएच, आईएसएम में वैक्सीनेशन होगा। वहीं दो मोबाइल यूनिट से भी टीका लगाया जाएगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads