अब आप भी बन सकते हैं लाखों बच्चों के उज्जवल भविष्य की वजह, ऐसे करें मदद
AKB NEWS: बोकारो - आम लोगों के पास पड़े खराब उपकरणों को पुलिस एकत्रित कर उनकी मरम्मत करेगी, जिसके बाद उन उपकरणों को गरीब छात्रों को उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि मजबूर गरीब छात्रों के अध्ययन कार्य पर कोई प्रभाव न पड़े.
बोकारो : बोकारो के सिटी थाने की पुलिस ने थाना परिसर में उपकरण बैंक खोला है. इसके चलते पुलिस आम लोगों के पास पड़े खराब उपकरणों को इकट्ठा कर उनकी मरम्मत कराएगी, जिसके बाद उन उपकरणों को गरीब छात्रों को उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि मजबूर गरीब छात्रों के अध्ययन कार्य पर कोई प्रभाव न पड़े.
वहीं, उपकरण बैंक के नोडल पुलिस अधिकारी नवीन कुमार का कहना है कि 'सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मेधावी छात्रों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे.' उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'आप पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करें, जिसके बाद पुलिस जमा किए गए उपकरणों की रसीद देगी. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों की अनुशंसा पर इन सामग्रियों का वितरण किया जाएगा. इसके लिए नोडल अधिकारी भी लगाया गया है।
ऐसे में अगर आपके पास भी कोई स्मार्ट फोन या लैपटॉप इस्तेमाल में नहीं है तो आप भी इसे दान कर गरीब बच्चों का भला कर सकते हैं. आपकी छोटी सी मदद किसी का भविष्य बचा सकती है। ये एकत्रित फोन जिले के एक लाख 23 हजार बच्चों को दिए जाएंगे, जो फोन के अभाव में ऑनलाइन शिक्षा से वंचित हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें