बारीडीह ट्यूब काॅलोनी एम टाइप, एग्रिको में एल-5 रोड नंबर टू और बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट में बना कंटेनमेंट जोन
जुगसलाई, बागबेड़ा व परसुडीह के इलाके में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का शनिवार को डीसी रवि शंकर शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण की जिम्मेदारी मौके पर उपस्थित जमशेदपुर के अंचलाधिकारी अनुराग तिवारी व बीडीओ मलय कुमार को दी। कीताडीह ग्वाला पट्टी व बागबेड़ा नया बस्ती में बनाए गए कंटेनमेंट जोन के दायरे में आने वालों ने कोरोना की जांच कराने की मांग की।
डीसी के आदेश पर कंटेनमेट जोन के लोगों की कोरोना की जांच की। साथ ही कंटेनमेंट जोन का सेनेटाइजेशन कराने का भी आदेश दिया।पाॅजिटिव मामला सामने आने के बाद शहर में तीन स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
तीनों जोन जमशेदपुर अक्षेस के क्षेत्र में बनाया गया है। बारीडीह ट्यूब काॅलोनी में एम टाइप, एग्रिको में वकर्स फ्लैट एल-5 रोड नंबर टू व साकची बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट में शनिवार को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों पर की सख्ती
कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने बिष्टुपुर, मानगो व उलीडीह थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान बाइक पर दो लोगों को सवारी करते, बिना मास्क के घूमने वाले, दुकान के अंदर व बाहर पांच लोगों के ज्यादा रहने और सोशल डिस्टेंश का पालन नहीं करने वाले कुल 49 लोगों को पकड़ा। बिष्टुपुर में अभियान के दौरान कुल 32 लोगों को, मानगो मंे सात लोगों को और उलीडीह में 10 लोगों को पकड़ा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें