जमशेदपुर से फर्जी पेपर पर गाड़ी फाइनेंस कराने वाले दाे आराेपी रांची में धराए - AKB NEWS

जमशेदपुर से फर्जी पेपर पर गाड़ी फाइनेंस कराने वाले दाे आराेपी रांची में धराए

जमशेदपुर से फर्जी दस्तावेजों पर चार चक्का वाहन फाइनेंस कराने के दो आरोपियों को रांची की डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राकेश सिंह पटना के धनरुआ ग्राम साई हरला का रहने वाला है, लेकिन वह उलीडीह थाना क्षेत्र के पारडीह स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 806 में रहता है।वहीं, दूसरा आरोपी रूपेश सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जटाहा थाना के चौबे टोला का रहने वाला है।

अभी वह रांची जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के गौतम मार्ग स्थित श्याम गार्डेन के फ्लैट नम्बर बी 201 में रहता है। रांची के सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि राकेश कुमार सिंह व रूपेश कुमार सिंह दूसरों के नाम से फर्जी कागजात बनाकर बैंक से गाड़ी फाइनेंस कराते थे।

इसके बाद गाड़ियों बेचकर बैंक का पैसा हड़प जाते थे। दोनों ने यूनियन बैंक श्यामली से महिन्द्रा टीयूवी और जमशेदपुर केनरा बैंक से स्कॉर्पियो, साकची स्थित एचडीएफसी बैंक से महिन्द्रा टीयूवी जाली दस्तावेज पर फाइनांस कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपी के पास से पारडीह जमशेदपुर से सुनील साहू व संजीव कुमार, गोलमुरी के मुकेश कुमार के नाम का फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, आईटीआर का पेपर जब्त किया है। गिरोह के साथियों का पुलिस पता लगा रही है। डोरंडा पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से संपर्क किया है।

इधर, ठगी मामले में दो को रिमांड पर लिया

साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना की पुलिस ने बगुनहातु निवासी संतोष पोद्दार और कदमा भाटिया बस्ती में रहने वाले धीरज कुमार को रिमांड पर लिया है। दोनों से पुलिस थाना में पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि सीआईडी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ साइबर थाना में भी प्राथमिकी दर्ज है। पिछले दिनों सीआईडी की टीम ने नकली चेक बनाकर साइबर ठगी के मामले में शहर के पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवकों में संतोष पोद्दार और धीरज शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डोरंडा थाने में गिरफ्तार आरोपी।


from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads