शहर के 649 लोग कहीं गए नहीं फिर भी हुआ कोरोना, 169 संपर्क में आने से हुए पॉजिटिव - AKB NEWS

शहर के 649 लोग कहीं गए नहीं फिर भी हुआ कोरोना, 169 संपर्क में आने से हुए पॉजिटिव

संतोष कुमार मिश्र, जिले में कोरोना खतरनाक स्थिित में पहुंच चुका है। रविवार को अब तक का रिकॉर्ड 124 पॉजिटिव मिले। जिले में 12 मई से 26 जुलाई तक अब तक कोरोना के कुल 1418 मरीज मिले हैं। चिंता की बात यह है कि शहर के 649 लोग बिना ट्रैवल व संक्रमित के संपर्क में आए ही पॉजिटिव हुए।

वहीं इसी माह में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी मुख्य वजह जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिहार से आए 83 तथा तमिलनाडु, मुंबई और दिल्ली समेत दूसरे संक्रमित राज्यों से आए कुल 146 लोग हैं। इन लोगों से 1-25 जुलाई तक 897 केस हैं। जिले में पहला केस 12 मई को मिला था। 12 से 31 मई तक 20 दिन में 106 मरीज मिले थे। जून में 291 मरीज मिले थे।

13 डाॅक्टर, 23 नर्स, 17 पारा मेडिकल स्टाफ हो चुके हैं संक्रमित

जमशेदपुर के 13 डाॅक्टर, 23 नर्स 17 पारा मेडिकल स्टाफ अब तक संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें से 60 प्रतिशत से स्वस्थ्य हो चुके हैं। शेष की स्थिति भी ठीक है और वे खतरे से बाहर हैं। संक्रमित होने वाले डाॅक्टरों में टीएमएच, एमजीएम, निजी नर्सिंग होम के डाॅक्टर, नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ शामिल हैं।

जून और जुलाई में पड़ोसी राज्य बिहार से शादी विवाह में शामिल होने तथा भोज खाने गए लोगों व अन्य संक्रमित प्रदेश से आए लोगों के बाद जिले की स्थिति दिन ब दिन खराब होती गई। अभी क्रिटिकल स्थिति है। हम सतर्क नहीं हुए तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।
-डाॅ. आरएन झा, प्रभारी सीएस, पूर्वी सिंहभूम

मरीजों का आंकड़ा डराने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब बिना ट्रैवल व कॉन्टैक्ट वाले मरीज अधिक मिल रहे हैं। इसलिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर अभी पूरा फोकस करने के साथ ही बाजारों व अन्य जगहों पर नियमों का पालन सख्ती से होना जरूरी है।
- डाॅ. नकुल चौधरी, उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी

810 पुलिसकर्मियों की जांच सबसे ज्यादा 44 सिपाही संक्रमित

1 डीएसपी, 3 दारोगा, 4 एएसआई 6 हवलदार और 44 सिपाही

पिछले 10 दिनों में 58 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। एसएसपी ने 810 पुलिसकर्मियों की जांच कराई। जिला में 1 डीएसपी, 3 दारोगा, 4 एएसआई, 6 हवलदार तथा 44 सिपाही कोविड-19 से लड़ रहे हैं। इसकी जानकारी एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने दी। उन्होंने कहा कि किसी भी थाना में पॉजिटिव केस आने के बाद भी थाना को बंद नहीं किया जाएगा। सेनिटाइज करने के बाद काम किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि थाना तथा किसी भी डीएसपी कार्यालय को बंद नहीं किया जा सकता।



बिष्टुपुर थाना कैंपस के सभागार मंे एसएसपी बैठक करते हुए।


from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads