बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष बाेले-कल सरयू राय भाजपा में आ जाएंगे तो क्या मुंह दिखाएंगे - AKB NEWS

बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष बाेले-कल सरयू राय भाजपा में आ जाएंगे तो क्या मुंह दिखाएंगे

अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या में भारतीय जन मोर्चा के बिरसानगर मंडल संरक्षक अमूल्यो कर्मकार के शामिल होने के बाद निशाने पर आए विधायक सरयू राय के पुतला दहन को लेकर भाजपा में विवाद उत्पन्न हो गया है।
जिला कमेटी ने हर मंडल को पुतला दहन का फरमान सुनाया था। टेल्को समेत कुछ मंडल अध्यक्षों ने राय का पुतला दहन किया। इसमें मंडल अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों पर प्रशासन ने लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर दिया। इसके बाद से भाजपा में पुतला दहन को लेकर विवाद हो गया है।

साकची मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह सहित कई मंडल अध्यक्षों ने पुतला दहन से मना कर दिया। वहीं, बिष्टुपुर अध्यक्ष सुर रंजन राय ने इंकार के साथ जिला कमेटी को नसीहत दे डाली। कदमा, सोनारी मंडल में पुतला दहन की केवल औपचारिकता हुईा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आगे कर दिया और फोटो नहीं लेने की नसीहत भी दी। पूर्व सीएम रघुवर दास ने पुतला दहन की जानकारी महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव से ली। यादव से हर मंडल की रिपोर्ट ली। इसमें कई मंडल अध्यक्षों ने खरी-खरी बात रखी।

मेडिका अस्पताल बंद हो रहा है। मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया जाना चाहिए, लेकिन सरयू राय का पुतला जलाया जा रहा है। कल सरयू राय भाजपा में आ जाएंगे तो क्या मुंह दिखाएंगे। मैं पुतला दहन में शामिल नहीं हुआ। -सुर रंजन राय, अध्यक्ष, बिष्टुपुर मंडल

सभी मंडल में सरयू राय का पुतला दहन किया गया। मंडल अध्यक्ष जहां नहीं आए वहां दूसरे लोगों पुतला दहन किया गया है। भाजपा के पदाधिकारियों के पुतला दहन से कन्नी काटने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-गुंजन यादव, महानगर अध्यक्ष, भाजपा






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads