दिल बेचारा... जमशेदपुर की किजी बासु और मैनी की प्रेम कहानी को पूरी दुनिया में फेमस कर गए सुशांत सिंह राजपूत - AKB NEWS

दिल बेचारा... जमशेदपुर की किजी बासु और मैनी की प्रेम कहानी को पूरी दुनिया में फेमस कर गए सुशांत सिंह राजपूत

सनम सिंह राजपूत, दिल बेचारा फिल्म के जरिए सुशांत सिंह राजपूत ने जमशेदपुर की किजी बासु और इम्मैनुएल राजकुमार जूनियर उर्फ मैनी की प्रेम कहानी को पूरे दुनिया में फेमस कर दिया। यह ओटीटी (ओवर द टॉप) की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

हॉट स्टार पर फिल्म को फ्री में देखा जा सकता है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं, हालांकि ओटीटी फ्लेट फॉर्म हॉट स्टार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। यह जमशेदपुर के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह पहली बड़ी फिल्म है, जिसकी पूरी शूटिंग यहांं हुई है।

टीएमएच, जुबिली पार्क, हुडको डैम व पायल सिनेमा में शूटिंग

फिल्म में जमशेदपुर के किजी (बंगाली), मैनी (ईसाई), जेपी (बिहारी), डॉ. झा को लोकल टच देने के लिए दर्शाया गया। फिल्म में यूनाइटेड क्लब को कॉलेज बनाया गया, जहां किजी (संजना संघी) और मैनी (सुशांत सिंह राजपूत) पहली बार मिलते हैं। किजी का घर कदमा सोनारी लिंक रोड के पास है। वहीं, मैनी का घर बिष्टुपुर में है। दोनों के पिता टाटा स्टील में कार्य करते हैं। टीएमएच में भी कई सीन शूट किए गए, जहां डॉक्टर झा किजी, मैनी और जेपी की काउंसलिंग करते हैं और उनका इलाज भी।

वहीं मैनी अपने दोस्त जेपी के लिए भोजपुरी में एक फिल्म बनाते हैं। इसकी शूटिंग जुबिली पार्क, लोको में करते हैं। फिल्म की शुरुआत में सुबह टाटा स्टिल की चिमनियों को दिखाते हुए तथा टाटा स्टील से निकलते मजदूरों के साथ होती है। सुशांत साकची, कदमा, टेल्को में अपनी बुलेट चलाते दिखते हैं। मैनी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर समय बिताने हुडको डैम जाते हैं। मैनी की तबीयत पायल सिनेमा में अचानक बिगड़ जाती है। जिसके कुछ दिन बाद उसकी मौत हो जाती है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads