होम क्वारेंटाइन लोगों की औचक जांच शुरू, मानगाे में ईओ ने चलाया अभियान - AKB NEWS

होम क्वारेंटाइन लोगों की औचक जांच शुरू, मानगाे में ईओ ने चलाया अभियान

शहर में होम क्वारेंटाइन में रह रहे बाहर से आए लोगों की रविवार से औचक जांच शुरू हुई। होम क्वेंराटाइन लोगों के घरों से बाहर निकलने और राेड पर तफरी करने की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है।

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र गगराई ने सहारा सिटी और मानगाे क्षेत्र की अन्य सोसायटी के फ्लैटों व घरों में जाकर औचक जांच की।

आसपास के लोगों से भी पूछा कि होम क्वेंरटाइन व्यक्ति घर से बाहर ताे नहीं निकल रहे। वहीं, सर्विलांस टीम ने घर के बाहर चिपकाए गए पोस्टर की भी जांच की। अभियान में सर्विलांस टीम के नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार, नगर प्रबंधक अनय राज व राहुल कुमार शामिल थे।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads