सरकार से मिले 20 वेंटिलेटर की अब तक नहीं खुली पैकिंग, स्टोर में रखे पांच एमजीएम व 15 कोविद सेंटर में लगेंगे - AKB NEWS

सरकार से मिले 20 वेंटिलेटर की अब तक नहीं खुली पैकिंग, स्टोर में रखे पांच एमजीएम व 15 कोविद सेंटर में लगेंगे

कोरोना से निपटने को लेकर राज्य सरकार की तरफ से पूर्वी सिंहभूम जिले को 20 वेंटिलेटर मिले हैं। पांच एमजीएम व 15 कोविड केयर सेंटर में लगाना है, लेकिन अभी तक वह स्टोर में ही पड़ा हुआ है।

 हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके बेहतर संचालन के लिए 32 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है,

पर अभी तक इसका उपयोग नहीं हो रहा है। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आरएन झा ने कहा कि अभी तक जिले के अधिकतर गंभीर मरीज को टीएमए भेजा जा रहा है, जिसके कारण इसका उपयोग नहीं हो रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही इसके उपयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ है। जल्द ही इसका उपयोग शुरू कर दिया जाएगा।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads