सरयू की विधानसभा में मैनहर्ट लांच... बोले- लम्हाें ने खता की, रांची ने सजा पाई
2005 में रांची में सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण के लिए परामर्शी मैनहर्ट की नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर विधायक सरयू राय ने विधानसभा में मैनहर्ट नामक पुस्तक लिखी है। इसके दाे भाग रविवार काे प्रकाशित किए गए।
पुस्तक काे साेशल मीडिया पर भी अपलाेड कर उन्होंने लोगों से सुझाव मांगा है। सरयू राय ने बताया कि पूर्व सीएम रघुवर दास के नगर विकास मंत्री रहने के दौरान मैनहर्ट नियुक्ति में गड़बड़ी हुई थी।
इस 18 भाग में यह पुस्तक लिखी गई है, जिसका धीरे-धीरे प्रकाशन हाेगा। सरयू राय इसी सिलसिले में तीन दिनाें से रांची में थे।
जुलाई में पुस्तक का विमाेचन करने की तैयारी है। सरयू राय ने कहा कि रांची में हल्की बारिश हाेने से राेड जलमग्न हाे जाता है, इस पर तंज कसा कि लम्हाें ने खता की, रांची ने सजा पाई। उन्हाेंने जनता से ओआरजी व स्पैन काे हटाए जाने पर भी सुझाव मांगे हैं। सरयू राय ने मैनहर्ट मामले काे लेकर 2019 विस चुनाव में भी निशाना साधा था। अब उन्हाेंने पुस्तक लिख मैनहार्ट मामले में विस में कब-कब किन सदस्याें ने क्या कहा और परामर्शी नियुक्ति मेंगड़बड़ी के बारे में विस्तार से अपनी बातें रखी हैं।
चारा चाेर, खजाना चाेर, मधु काेड़ा लूट राज पर लिख चुके हैं किताब
सरयू राय पूर्व में चर्चित पशुपालन घाेटाला पर चारा चाेर, खजाना चाेर, झारखंड के पूर्व सीएम मधु काेडा के कार्यकाल में खनन घाेटाला पर मधु काेड़ा लूट राज, दामाेदर नदी के प्रदूषण पर दामाेदर व्यथा, अभिव्यक्ति, समय की लेख पुस्तक लिख चुके हैं। सरयू राय ने बताया कि रांची में पुस्तक का प्रकाशन साेशल मीडिया में किया है।
विधानसभा से लेकर अन्य फाेरम पर उठा चुके हैं मैनहर्ट का मामला
2005 में रांची में सीवरेज ड्रेनेज निर्माण के लिए मैनहर्ट काे परामर्शी नियुक्त करने में घाेटाला हुआ था। इसे कई बार हमने व विस के दूसरे सदस्याें ने विस से लेकर अन्य फाेरम पर उठाया था। अब मैनहर्ट की नियुक्ति पर विधानसभा में मैनहर्ट पुस्तक लिखी है। इसकी 18 भाग हाेगी। अभी दाे भाग काे प्रकाशित किया गया है। साेशल मीडिया में भी इसे जारी किया गया है, ताकि जनता इस पर सुझाव दे सके।
सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पूर्वी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें