केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कसा तंज... कांग्रेस ने कभी आदिवासियों की चिंता नहीं की - AKB NEWS

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कसा तंज... कांग्रेस ने कभी आदिवासियों की चिंता नहीं की

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों की कभी भी चिंता नहीं की। भाजपा का राज आने पर स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आया है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में जनजाति समाज सदियों से अपना सहयोग दे रहा है। वह रविवार को भाजपा झारखंड एसटी मोर्चा की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आजादी के बाद भी आदिवासी समाज पर अन्याय होता रहा। उनकी बातें कभी भी नहीं सुनी गईं। पर, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही आदिवासियों की भावना को महसूस करते हुए जनजाति मंत्रालय बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वनाधिकार पट्टा कानून बनाकर आदिवासी समाज को अधिकार दिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जनजाति समाज को आत्मनिर्भर होना जरूरी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि ग्राम समूह बनाकर स्थानीय उत्पाद और निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री समीर उराव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उरांव, सांसद सुनील सोरेन, अरुण उरांव, लक्ष्मण टुडू आदि थे।

जयवर्धन सिंह के हत्यारों को बचा रही हेमंत सरकार : समीर

भाजपा के प्रदेश महामंत्री समीर उरांव ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जयवर्धन सिंह के हत्यारों को बचा रही है। हत्याकांड के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी भाजपा नेता के हत्यारों को पुलिस पकड़ने में विफल है। इसासे स्पष्ट है कि हेमंत सरकार की अपराधियों व उग्रवादियों से मिलीभगत है। इस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोग दहशत में जी रहे हैं।

वादों से मुकर रही सरकार हटाए जा रहे अनुबंधकर्मी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार चुनावी वादों से मुकरते हुए अनुबंधकर्मियों को हटाने लगी है। उन्होंने उद्योग और परिवहन विभाग में अनुबंध पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाने पर आपत्ति जताई है। कहा कि हेमंत सोरेन अनुबंधकर्मियों को परमानेंट करने के वादा के उलट उन्हें हटा रही है।

भाजपा बोली...पाकिस्तान का राष्ट्रगान पढ़ाने वाले शिक्षकों पर हो देशद्रोह का मुकदमा

भाजपा ने कहा है कि घाटशिला के निजी स्कूल में पाकिस्तान-बांग्लादेश का राष्ट्रगान पढ़ानेवाले शिक्षकों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। यह राष्ट्रविरोधी करतूत है। राष्ट्रगान पढ़ाने की खबर पर रविवार को भाजपा के नेताओं ने राज्य सरकार को घेरा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में राष्ट्रविरोधी तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, महामंत्री समीर उरांव और प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दैनिक भास्कर की खबर पर ट्वीट कर स्कूल और शिक्षकों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Union Minister Rijiju tightened up ... Congress never worried about tribals


from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads