बगैर अनुमति चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू से मिले कांग्रेसी - AKB NEWS

बगैर अनुमति चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू से मिले कांग्रेसी

रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद का दरबार रविवार को लगा। इसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम समेत एक अन्य कांग्रेस नेता शरीक हुए।

 जेल मैनुअल के हिसाब से सिर्फ शनिवार को लालू से मुलाकात की जा सकती है।

मुलाकात के बाद शमशेर ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, लेकिन जेल मैनुअल के उल्लंघन का ध्यान आते ही उन्होंने तस्वीर हटा ली। इस बारे में पूछने पर शमशेर ने कहा कि वह रिम्स में इलाजरत स्वास्थ्य मंत्री का हालचाल लेने गए थे। इस दौरान लालू प्रसाद भी पहुंच गए।

भाजपा का आरोप- कैदी वार्ड से सरकार चला रहे लालू : भाजपा ने इस मुलाकात को जेल मैनुअल का उल्लंघन बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा- लालू प्रसाद कैदी वार्ड से महागठबंधन की सरकार चला रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressman met Lalu, convicted of fodder scam without permission


from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads