झारखंड में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक 6 मरीजों की मौत, 12 दिन में 20 मौतें - AKB NEWS

झारखंड में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक 6 मरीजों की मौत, 12 दिन में 20 मौतें

झारखंड में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। शनिवार को तीन पॉजिटिव की मौत के बाद रविवार को एक दिन में सबसे अधिक छह मौतें हुईं। रिम्स में जिनकी मौत हुई उनमें धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग और बिहार के गया के थे। राज्य में अब तक 34 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

इनमें पूर्व डीडीसी और बंगाल के श्रमिक भी हैं। इधर, रविवार को 94 मरीज मिले। इनमें धनबाद के 10, रांची 15, पू. सिंहभूम 4, हजारीबाग 9, गढ़वा 2, पलामू 5, चतरा 18, रामगढ़ 3, चाईबासा 2, लातेहार 6, देवघर 3, कोडरमा 14 व गिरिडीह, साहिबगंज व सरायकेला के 1-1 हैं। रांची में बरियातू के 4, मोरहाबादी, कडरू, अरगोड़ा, चुटिया, हेहल के 1-1 हैं।

मरने वालों में 5 की उम्र 50 पार, 5 को हृदय से जुड़ीं बीमारियां

1. धनबाद... कार्डियक अरेस्ट

शुक्रवार को 72 वर्षीय मरीज को रिम्स लाया गया, पर रविवार सुबह मौत हो गई। ये हाई ब्लडप्रेशन जैसे गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

2. कोडरमा... किडनी फेल

राज हॉस्पिटल में चिंडवाडा के 67 साल के मरीज रविवार को रिम्स रेफर हुए और दम तोड़ दिया।

3. हजारीबाग... डायबिटिक

कटकमसांडी के 67 वर्षीय डायबिटीज मरीज 7 जुलाई को रिम्स में भर्ती हुए। उन्हें हृदय संबंधी बीमारी भी थी।

4. गया... हार्ट के मरीज

58 साल के मरीज गया से हार्ट का इलाज कराने रिम्स आए। उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां थीं।

5. जमशेदपुर.... कैंसर से पीड़ित

55 वर्षीय कैेंसर मरीज को परिजनों ने 10 दिन पहले टीएमएच में एडमिट कराया था। उन्हें हृदय की बीमारी भी थी।

6. गोड्‌डा...डायबिटिक,हृदय रोग

महगामा के 55 वर्षीय पंचायत सेवक को शनिवार रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संक्रमण का डर...गोड्‌डा में परिजनों का शव लेने से इनकार

गोड्‌डा के महागामा पंचायत सेवक की काेराेना से मौत के बाद शव रविवार को काफी देर तक अस्पताल में ही पड़ा रहा। परिजनों ने संक्रमण के डर से शव लेने से इनकार कर दिया। अंतत: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अंितम संस्कार स्थानीय कझिया नदी किनारे कर दिया।

रिम्स ने मरीज लौटाया...सामान्य संक्रमित के लिए रिम्स में बेड फुल

रिम्स के कोविड वार्ड में रविवार को संक्रमित मरीज को भर्ती नहीं लिया गया। बेड फुल होने की बात कह संक्रमित मरीज को सीसीएल अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद संक्रमित को ऑटो से सीसीएल अस्पताल जाना पड़ा। वहां मरीज और परिजनों के पहुंचने पर हड़कंप मच गया।

वित्त मंत्री ने कहा...लॉकडाउन नहीं होगा केस बढ़े तो बैन बढ़ाएंगे

वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य में फिर से लाॅकडाउन लगाने से साफ इनकार किया है। उन्हाेंने कहा कि राज्य में फिर से लाॅकडाउन लगाने की फिलहाल काेई याेजना नहीं है। उन इलाकाें में पाबंदी लगाई जाएगी, जहां केस अधिक मिल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maximum 6 patients died in one day from Corona in Jharkhand, 20 deaths in 12 days


from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads