BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
from Dainik Bhaskar
घनुडीह मल्लाह बस्ती के कई घराें में तेज, आवाज के साथ पड़ीं दरारें, गैस रिसाव भी
बारिश होते ही घनुडीह मल्लाह बस्ती में रहने वालों की शामत आ जाती है। सोमवार की शाम बारिश होने के बाद एक बार फिर बस्ती के कई घरों में तेज गड़गड़ाहट के साथ दरारें पड़ गईं। जिनके घरों में पूर्व से दरारें थीं, उनका दायरा बढ़ गया। साथ ही गैस का रिसाव होने लगा। प्रभावित लोगों ने बताया कि जान जोखिम में डालकर बस्ती में रह रहे हैं, जबकि जरेडा के तहत सर्वे हो चुका है। इसके बावजूद प्रबंधन बेलगड़िया में आवास नहीं दे रहा है। यहां कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। प्रबंधन जल्द आवास दें।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें