झारखंड की अस्मिता के लिए निर्मल महतो ने न्योछावर कर दिए प्राण
सरायकेला प्रखंड के कमलपुर पंचायत अंतर्गत डांगरडीहा गांव में स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो के नेतृत्व में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने कहा आज हमें उन बलिदान देने वाले वीर सुपुत्र को श्रद्धांजलि देने का वक्त है। जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी है। आज हमें वीर शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेना होगा। महतो ने सभी लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए फेस माक्स लगाने की अपील की। मौके पर झामुमो के प्रखंड सचिव भगत महतो, पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो, अर्जुन महतो रोहित महतो, राधेश्याम महतो, सुनील महतो, मिश्रीलाल महतो, समाजसेवी उकेश महतो समेत कई अन्य उपस्थित थे।
शहीद निर्मल महताे काे झामुमो ने दी श्रद्धाजंलि
खरसावां| खरसावां और बडाबाम्बों के झामुमो कार्यालय में प्रखंड कमिटी भाग-1 व 2 के द्वारा शनिवार को शहीद निर्मल महतो के 33वां शहादत दिवस मनाया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं बडाबाम्बों में झामुमो प्रखंड प्रभारी चिंतामणी महतो ने स्व निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। माैके पर अर्जुन गोप, अनूप सिंहदेव, भवेश मिश्रा, मुकुंद सिंहदेव, बलजीत महतो, अरूण जामुदा आिद थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें