BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लापरवाह... खुले में आज भी फेंक रहे अस्पताल का मेडिकल कचरा
एक तरफ कोराना वायरस अपना कहर हर तरफ बरपा रहा है। लोग हर तरफ एहतियात और सावधानी बरत रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग आज भी अपने पुराने ढर्रे पर चल रहा है। कोरोना काल से पहले जहां कचरा फेंकते थे, वर्तमान के इस संक्रमण काल में भी बेफ्रिकी के साथ सदर अस्पताल में वहीं कचरा फेंका जा रहा है।
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह एक स्वास्थ्यकर्मी पीपीई कीट पहनकर बड़े आराम से डस्टबीन में कचरा फेंकने जा रहा है और वहां पहले से एक युवक बड़े आराम से खड़ा भी है। उक्त कचरा को आज भी कचरा चुनकर दो वक्त की रोटी जुगाड़ करने वाले लोग उठाकर बाजार तक ले जा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें