BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
विंटेज बाइक की प्रदर्शनी में दिखी 1938 से 1983 तक की गाड़ियां, जमशेदपुर बुलेट क्लब ने किया था आयोजन
शहर में रविवार को पुरानी गाड़ियों की अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई। इसका आयोजन जमशेदपुर बुलेट क्लब की ओर से किया गया था। इस प्रदर्शनी में 1938 से लेकर 1983 तक के बाइक और अन्य गाड़ियों का प्रदर्शन किया गया। मुवेंबर फाउंडेशन इसके माध्यम से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के इलाज में खर्च करने के लिए अभियान शुरू किया गया।
ये पुरानी विंटेज गाड़ियां जिसमें हिटोडी, सुभेगा, एचडी, इनफील्ड और लक्ष्मी गाड़ियां शहर में चलाकर दिखाया गया। कीनन स्टेडियम के पास इसकी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग पुरानी गाड़ियों को देखकर रोमांचित हुए। क्लब के सौरभ तिवारी ने बताया कि विंटेज गाड़ियां अधिकतर जमशेदपुर की हैं। कुछ बाहर से भी खरीदी गई हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें