मानगो व जुगसलाई जलापूर्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया में सुधार, अक्टूबर में खुलेगा, ठेकेदार को अगले तीन साल के लिए टेंडर मिलेगा - AKB NEWS

मानगो व जुगसलाई जलापूर्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया में सुधार, अक्टूबर में खुलेगा, ठेकेदार को अगले तीन साल के लिए टेंडर मिलेगा

मानगो और जुगसलाई जलापूर्ति योजना के टेंडर में त्रुटि होने के कारण शनिवार को फिर से टेंडर प्रक्रिया में सुधार कर ई-टेंडर निकाला गया है, अब अक्टूबर में खुलेगा। जारी टेंडर में मानगो नगर निगम इलाकों में पांच पानी टंकी से 48 एमएलडी रोजाना पानी सप्लाई शुरू होगी।

टेंडर लेने वाले ठेकेदार को अगले तीन साल के लिए टेंडर मिलेगा। योजना के रख रखाव और संचालन की जिम्मेदारी ठेका कंपनी की होगी। अभी पुणे की कंपनी विश्वराज इंटरप्राइजेज मानगो जलापूर्ति योजना का संचालन कर रही है। जिसका टेंडर मार्च में ही समाप्त हो गया है। लेकिन कोरोना को लेकर राज्य सरकार ने ठेका कंपनी को तीन माह का विस्तार दिया था। तीन माह पूरा होने के बाद अब नए सिरे से टेंडर निकाला गया है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads