कमेटी की घोषणा के बाद भाजपा में बवाल, साकची मंडल के पूर्व महामंत्री सहित 20 ने दिया इस्तीफा, लगाया आरोप - AKB NEWS

कमेटी की घोषणा के बाद भाजपा में बवाल, साकची मंडल के पूर्व महामंत्री सहित 20 ने दिया इस्तीफा, लगाया आरोप

भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी की घोषणा के बाद पार्टी में बवाल बढ़ रहा है। गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के इस्तीफा देने के बाद बुधवार को साकची मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सक्रिय सदस्यों ने आरोप लगाया कि पार्टी में अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं है। इस्तीफा देने वालों में मनोज सिंह, शत्रुघ्न गिरी, आनंद झा, रोहित सिंह, मनीष सिंह समेत 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है।

मंडल के पूर्व महामंत्री आनंद झा के नेतृत्व में सभी ने पार्टी की प्राथमिक व सक्रिय सदस्य से इस्तीफा दिया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव को इस्तीफा पत्र सौंपा है। आनंद झा साकची पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। अब मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद पार्टी में पूछ नहीं होने का आरोप लगा यह कदम उठाया है।

‘कायस्थों की उपेक्षा का आरोप समर्पित कार्यकर्ता को छोड़ा’

राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच ने भाजपा की नई जिला कमेटी में कायस्थों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिन्हा ने कहा - बिना जनाधार-चाटुकारिता करने वाले लोगों को मनोनीत किया है, समर्पित कर्यकर्ताओं को मंडल-जिला में कोई पद नहीं मिला। इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads