यूजी नामांकन सूची पर कोरोना का साया, हो सकती है देरी, 3 सितंबर को जारी नहीं हो पाएगी सूची - AKB NEWS

यूजी नामांकन सूची पर कोरोना का साया, हो सकती है देरी, 3 सितंबर को जारी नहीं हो पाएगी सूची

बीबीएमकेयू के अधीन संचालित धनबाद व बोकारो के 29 काॅलेजों में यूजी सत्र 2020-21 में नामांकन के लिए चयन सूची तय समय 3 सितंबर को जारी नहीं हो पाएगा। दरअसल, विवि के डीएसडब्ल्यू के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार को विवि कार्यालय बंद कर दिया गया था। इस वजह से नामांकन सूची निर्माण का कार्य प्रभावित हुआ। ऐसे में नामांकन के लिए चयन सूची के निर्माण व उसे अंतिम रूप देने में एक से दो दिनाें का वक्त लग सकता है। ऐसे में संभव है कि नामांकन के लिए चयन सूची तीन की जगह 4 या 5 सितंबर कोे जारी हो।

इस संबंध में एडमिशन सेल के चेयरमैन डाॅ धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए चयन सूची का निर्माण कार्य जारी है। बुधवार को विवि बंद होने की वजह से चयन सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। गुरुवार कोे देर रात तक सूची को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि धनबाद व बोकारो के 29 काॅलेजों में नामांकन के लिए 41 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जबकि इन काॅलेजों में 30 से 35 हजार सीट ही उपलब्ध है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads