नगर आयुक्त ने दिए मिश्रित भवन गांधी चौक के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करने के निर्देश
काेराेना के कारण ठप पड़ी याेजनाएं धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। गांधी जयंती काे ध्यान में रख कर नगर आयुक्त ने मिश्रित भवन स्थित गांधी चाैक के साैंदर्यीकरण का काम शुरू करने का निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार से चाैक के साैंदर्यीकरण का काम शुरू हाे गया है। चाैक पर बने गाेलंबर के अंदर मिट्टी कटाई का काम किया जा रहा है। निगम के अभियंताओं ने बताया कि गाेलंबर के ढांचा में बदलाव किया जाएगा।
गांधी जी की प्रतिमा बदलने की भी याेजना है। चाैक के चाराें ओर फूल-पत्ति लगाई जाएगी और फब्बारा भी लगाया जाएगा। सूत्राें ने बताया कि शहर के बैंकमाेड़ जेपी चाैक, बिरसा चाैक, धनसार चाैक, श्रमिक चाैक, डीआरएम चाैक, स्टेशन राेड स्थित बिनाेद बिहार चाैक, बेकारबांध चाैक का भी साैंदर्यीकरण किया जाएगा। बुधवार काे नगर आयुक्त ने बताया कि मिश्रित भवन स्थित गांधी चाैक की स्थिति काफी खराब हाे गई थी। देखने में खराब लग रहा था,इसलिए उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें