पेफी फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े प्रतिभागी
पेफी फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रोग्राम के तहत झारखंड चैप्टर ने बुधवार काे रणधीर वर्मा स्टेडियम में दौड़ और पैदल चाल का कार्यक्रम आयाेजित किया गया। इसमें पेफी झारखंड और धनबाद के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न खेल संघाें के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रन के झारखंड संयोजक रेजा इश्तियाक ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को शुरू हुआ यह कार्यक्रम 7 सितंबर तक चलेगा।
8 सितंबर के बाद प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ पीयूष जैन और पेफी के झारखंड को-ऑर्डिनेटर मनोज मिश्रा ने आयाेजन की सराहना की। कार्यक्रम में आलोक चौधरी, अनुपम माहाता, विपिन पांडेय, सुरेंद्र वर्णवाल, पप्पू सिंह, शैलेश कुमार, मृदुल बोस, राकेश पांडेय, प्रशांत प्रसाद, दीपांकर बरारी, अमित साह, एसके तिवारी, अमित कुमार, राजा विश्वकर्मा अादि शामिल थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें