काम छोड़ विरोध करने लगे स्टाफ, महिला की हो गई मौत, कोविड अस्पताल से 23 कर्मियों को नौकरी से हटाया - AKB NEWS

काम छोड़ विरोध करने लगे स्टाफ, महिला की हो गई मौत, कोविड अस्पताल से 23 कर्मियों को नौकरी से हटाया

एसएनएमएमसीएच कैथलैब स्थित काेविड अस्पताल से शनिवार काे 23 पारा मेडिकल स्टाफ काे हटा दिया गया। हटाए गए कर्मचारियाें ने अस्पताल के बाहर विराेध शुरू कर दिया। उनके समर्थन मेें ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी बाहर आ गए। इसी दाैरान अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मैथन की 49 साल की एक संक्रमित महिला ने दम ताेड़ दिया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने देखभाल के अभाव में मरीज की माैत हाेने से इनकार किया।

नाेडल अफसर डाॅ. यूके ओझा ने बताया कि मरीज काे चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। मरीज की स्थिति पहले से गंभीर थी, जिस कारण लगातार ऑक्सीजन पर रखा गया था। परिजनाें काे पहले दिन ही स्थिति की जानकारी देते हुए रेफर करने की बात कही गई थी, लेकिन परिजन मरीज काे ले जाने को तैयार नहीं हुए।

सरपल्स थे कर्मचारी

कैथलैब काेविड अस्पाल में पारा मेडिकल स्टाफ जरूरत से अधिक थे। जिला प्रशासन के निर्देश पर कर्मचारियाें की संख्या कम की गई। काेविड अस्पताल में 100 सामान्य व 30 बेड का आईसीयू है। अस्पताल के आईसीयू में फिलहाल 29 और सामान्य वार्ड में 39 मरीज यानी कुल 68 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में पारा मेडिकल स्टाफ की आपूर्ति फ्रंटलाइन नामक आउटसाेर्स एजेंसी करती है।

प्रशासन के निर्देश पर कोविड अस्पताल से कर्मचारियों की संख्या कम किया गया है।
- सुजीत शर्मा, फ्रंटलाइन एजेंसी



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads