प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा- नए कृषि कानूनों से दलाली होगी खत्म, इसलिए कांग्रेस को परेशानी - AKB NEWS

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा- नए कृषि कानूनों से दलाली होगी खत्म, इसलिए कांग्रेस को परेशानी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस बिचौलियों और दलालों की पार्टी है। कृषि सुधार कानूनों से बिचौलियों की दलाली खत्म होगी, इसी कारण कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। शनिवार को रांची महानगर कार्यालय में ग्रामीण जिला और महानगर भाजपा द्वारा आयोजित किसान सभा को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस मंडियों के दलालों और बिचौलियों की संरक्षक है।

कानून बनने के पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दर्जनों संगठनों से सहमति ली गई थी। बावजूद इसके दिखावे के लिए कांग्रेस नेता इस कानून का विरोध कर रहे है। कानून किसानों को आजादी देगा। वे अपनी शर्त पर उत्पादन बेचेंगे। किसानों की आय दोगुनी करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए ही कृषि सुधार कानून लाए गए हैं।

रघुवर सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई थीं, जिसे झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू का भी संबोधन हुआ। संचालन केके गुप्ता व धन्यवाद सुरेंद्र महतो ने किया।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads