सरकार को भेजी फाइल, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 अफसर बनेंगे आईएएस, इसी माह अधिसूचना - AKB NEWS

सरकार को भेजी फाइल, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 अफसर बनेंगे आईएएस, इसी माह अधिसूचना

(जीतेंद्र कुमार) झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के 12 अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति मिलना तय हो गया है। 27 अक्टूबर को दिल्ली में यूपीएससी की बैठक में प्रोन्नति देने पर सहमति बन चुकी है। यूपीएससी ने प्रोसिडिंग फाइल झारखंड सरकार को भेज दी है। सहमति मिलने के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय प्रोन्नति की अधिसूचना जारी करेगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है। बैठक में 15 अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति देने पर विचार किया गया है।

राज्य के ये अफसर बनेंगे आईएएस

ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव यतींद्र प्रसाद, योजना सह वित्त विभाग में कार्यरत अपर सचिव अविनाश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव चंद्र किशोर उरांव, योजना सह वित्त में ही कार्यरत संयुक्त सचिव मनोज कुमार, टीआरआई में पदस्थापित भीष्म कुमार, उच्च शिक्षा के विशेष सचिव दिगेश्वर तिवारी, कौशल विकास मिशन के निदेशक सुनील कुमार, समेकित अनुसूचित जनजाति विकास अभिकरण साहेबगंज के एमडी चंद्रशेखर प्रसाद, कर्मचारी चयन आयोग में विशेष सचिव मेघू बड़ाईक, वाणिज्य कर विभाग में कार्यरत मोती जॉर्ज लकड़ा और खाद्य आपूर्ति में कार्यरत मुकुंद दास।

शंकर यादव और राम नारायण राम का नाम रिजर्व में

रांची नगर निगम में पदस्थापित शंकर यादव और परिवहन सह नागर विमानन विभाग में पदस्थापित राम नारायण राम का नाम रिजर्व कोटे में रखा गया है। इन दोनों अधिकारियों पर लगे आरोप प्रक्रियाधीन हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads