पटेल जयंती और इंदिरा की पुण्यतिथि को कांग्रेसियों ने किसान अधिकार दिवस के रूप मनाया, सत्याग्रह भी किया - AKB NEWS

पटेल जयंती और इंदिरा की पुण्यतिथि को कांग्रेसियों ने किसान अधिकार दिवस के रूप मनाया, सत्याग्रह भी किया

पटेल जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रसियों ने किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर गांधीजी के महत्वपूर्ण अस्त्र सत्याग्रह व असहयोग आंदोलन के माध्यम से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कृषि बिल का विरोध किया गया। मोरहाबादी के बापू वाटिका में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में सत्याग्रह किया गया।

1 से 10 नवंबर के बीच ट्रैक्टर रैली

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कृषि कानून और श्रमिक कानून के खिलाफ व्यापक आंदोलन किए जाएंगे, जिसके तहत 1 से 10 नवंबर के बीच प्रदेश कांग्रेस द्वारा ट्रैक्टर रैली के माध्यम से खेत बचाओ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव करेंगे। मुख्य अतिथि आरपीएन सिंह होंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads