गांवों का बिजली बिल 20 पैसे प्रति यूनिट कम, शहर में बदलाव नहीं - AKB NEWS

गांवों का बिजली बिल 20 पैसे प्रति यूनिट कम, शहर में बदलाव नहीं

जिले में एक नवंबर यानी रविवार से बिजली का नया टैरिफ प्लान लागू हाे जाएगा। विभाग घरेलू, व्यावसायिक, एचटी लाइन उपभोक्ताओं को बिजली बिल नए टैरिफ प्लान के तहत भेजेगा। जिले में करीब दो लाख उपभोक्ता हैं। नए टैरिफ से शहरी क्षेत्र के उपभाेक्ता नहीं प्रभावित हाेंगे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। शहरी उपभोक्ताओं को पुरानी दर पर फिक्सड चार्ज 75 रुपए और प्रति किलोवाट 6.25 रुपए देना होगा।

जबकि ग्रामीण इलाकों में 20 पैसे प्रति यूनिट कम की दर से शुल्क देना हाेगा। इनके लिए पहले 5.75 रुपए प्रति यूनिट दर थी। अब 5.55 रुपए प्रति किलोवाट की दर से बिल जमा करना हाेगा। विभाग के जीएम अरविंद कुमार ने कहा- नए टैरिफ में घरेलू उपभोक्ता के लिए न्यूनतम दर को नहीं बढ़ाया गया है। उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करना होगा, वर्ना लाइन अगले माह काट दी जाएगी।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में एक हजार घरों की काटी बिजली

बिजली विभाग ने शहर के मानगो, गोविंदपुर, बिरसानगर, बारीडीह, जुगसलाई आदि इलाकों में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में लगभग एक हजार घरों की बिजली लाइन काटी। इन पर करीब 10 लाख रुपए बिल बकाया है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का नोटिस दिया था, लेकिन जमा नहीं हुआ। जीएम ने कहा- लॉकडाउन से पहले का भी लोगों ने बिल जमा नहीं किया है। ऐसे बकाएदाराें का कनेक्शन काटा जा रहा है। बिजली आपूर्ति मद में भी कई कंपनिओं पर काफी बकाया है। इसलिए राजस्व वसूली तेज की गई है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads