कोविड जांच में 42 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं 70 मरीजों ने कोरोना से जंग लड़कर जीत हासिल की - AKB NEWS

कोविड जांच में 42 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं 70 मरीजों ने कोरोना से जंग लड़कर जीत हासिल की

जिले में रविवार को कोविड की जांच में 42 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें विकास नगर से 1, कुसुम बिहार से 2, रंगुनी भूली से 1, न्यू बिशनपुर से 1, बैंक मोड़ से 2, केंदुआडीह से 2, हाउसिंग कॉलोनी से 1, बेकारबांध से 1, शक्ति अपार्टमेंट केजी आश्रम से 1, भूली से 1, जेसी मल्लिक से 1, रांगाटांड़ से 1, चासनाला महतो बस्ती से 1, दामोदरपुर से 1, हीरापुर से 1, कोर्ट मोड़ से 2, स्टील गेट से 1, सिंदरी से 1, बस्ताकोला से 1, बनकाली रोड से 2, टुंडी रोड से 1, निरसा मार्केट से 1, विद्यासागर कालोनी से 4, कुमारधुबी से 1 और अन्य स्थानों से 10 संक्रमित मिले।

वहीं, जिले में चलाए जा रहे स्पेशल ड्राइव में रविवार को 3192 लाेगाें की जांच की गई, जिसमें 24 पॉजिटिव मिले। कोरोना को हराकर 70 हुए डिस्चार्ज रविवार को बड़ी संख्या में मरीजों ने कोरोना को हराया। उपायुक्त ने बताया कि 70 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। सभी को हेल्थ किट प्रदान कर 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads