जोरापोखर में साधु के रूप में पकड़ाए यूपी के दो संदिग्ध, पुलिसिया जांच में आधार कार्ड से एक की पहचान शेरू खान व दूसरे की संजय खान के रूप में हुई
जोरापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर जोड़िया सूर्य मंदिर के समीप से रविवार को दो संदिग्ध पकड़े गए। दोनों साधु के रूप बनाए हुए थे। स्थानीय लोगों को उन पर शक हुआ तो उसे पकड़ कर जोरापोखर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसिया जांच में आधार कार्ड से एक की पहचान शेरू खान तथा दूसरे की संजय खान के रूप में हुई है। दोनों उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। उन्होंने अपने पांच अन्य साथियों के साधु का रूप धारण कर धनबाद में रहने की बात बताई है।
उन्होंने साधु का रूप क्यों धारण किया...
पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है। जोरापोखर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है। जिसके बाद जिले के अन्य थानों को भी इसे लेकर सूचना जारी की गई है। पुलिस की एक टीम उनकी मंशा जानने में जुटी है तो दूसरी टीम उनके आधार कार्ड में दर्ज निवास स्थान का सत्यापन कर रही है। पुलिस आधार कार्ड के आधार पर उनके निवास स्थान पर संपर्क कर रही है।
दोनों की चहलकदमी थी संदेहास्पद
दाेनाें ने साधु का रूप क्यों धारण किया था, यह जानकारी ली जा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है। वरीय अधिकारी को जानकारी दे दी गई है।
-नंद किशोर सिंह, थाना प्रभारी जोरापोखर

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें