राज्य में मिले 474 नए मरीज, सबसे ज्यादा 139 रांची के, 367 ठीक हुए, एक्टिव मरीजों 5302 - AKB NEWS

राज्य में मिले 474 नए मरीज, सबसे ज्यादा 139 रांची के, 367 ठीक हुए, एक्टिव मरीजों 5302

राज्य में शनिवार को 474 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें सबसे ज्यादा रांची से 139 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 101761 हो गई है। हालांकि राज्य में शनिवार को 367 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 95575 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 5302 हैं।

मास टेस्ट ड्राइव: 5861 सैंपल की जांच में 71 पॉजिटिव मिले

रांची जिला प्रशासन की ओर से शनिवार काे मास टेस्ट ड्राइव चलाया गया। कुल 31 केंद्रों पर 5861 सैंपल की जांच में 71 लाेग पॉजिटिव मिले और 4977 निगेटिव। वहीं 813 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। शहरी क्षेत्र में बकरी बाजार, कर्बला चौक समेत अन्य स्थानों पर बने जांच केंद्र पूरी तरह खाली नजर आए।

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्रशिक्षित होंगे स्वास्थ्यकर्मी

कोरोना वैक्सीनेशन और कोल्ड चेन हैंडलिंग के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी छवि रंजन ने शनिवार को बैठक में सिविल सर्जन से कहा कि गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीन रखने की व्यवस्था करें। सबसे पहले कोविड ड्यूटी में लगे स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन दिया जाएगा

गाइडलाइन का उल्लंघन पर मेन रोड की 9 दुकानें सील

दीपावली को देखते हुए दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। कई दुकानों में कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है। शनिवार को जिला प्रशासन ने चुटिया थाना क्षेत्र की 25 दुकानों की जांच की। इनमें गाइडलाइन का पालन नहीं करनेवाले मेन रोड की 9 दुकानों को सील किया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads