एक लाख की बाइक लूटी, पुलिस ने डराकर दर्ज कराई चोरी की प्राथमिकी, क्योंकि बाइक चला रहा था नाबालिग - AKB NEWS

एक लाख की बाइक लूटी, पुलिस ने डराकर दर्ज कराई चोरी की प्राथमिकी, क्योंकि बाइक चला रहा था नाबालिग

थाना की कार्यशैली से रांची पुलिस की छवि लगातार खराब हो रही है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया। मामला लूट का था, पर पुलिस ने पीड़ित को समझाया की लूट की प्राथमिकी से आप परेशानी में पड़ सकते हैं और चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी। क्योंकि, बाइक नाबालिग चला रहा था। घटना 29 अक्टूबर गुरुवार शाम की है। टंकी साइड धुर्वा का रहने वाला प्रशांत कुमार का छोटा भाई उनकी एक लाख की एवेंजेर बाइक लेकर शहीद मैदान के सामने फिश मार्केट गया था।

जब वह मछली खरीद कर निकला, उसी दौरान एक पतला-दुबला लड़का जो मास्क लगाए हुए था हाथ में चाकू लेकर नाबालिग के पास आया और बाइक छीन ली। फिर फरार हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को भी दी गई, जिसे पुलिस ने वायरलेस पर भी फ्लैश किया। लेकिन, जब प्रशांत कुमार मामला दर्ज कराने के लिए धुर्वा थाना पहुंचा तो उन्हें पुलिस ने यह कहा कि बाइक नाबालिग चला रहा था, इसलिए अगर वे लूट की प्राथमिकी दर्ज कराते हैं तो वे परेशानी में पड़ सकते हैं।

चाकू के साथ लूटने वाले अपराधी ने नाबालिग से बाइक के साथ उसका मोबाइल और पर्स भी लूट लिया। धुर्वा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 216/20 दर्ज किया गया है। इसमें चोरी की धारा 379 लगाई गई है। प्रशांत कुमार झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं। धुर्वा पुलिस का कहना है कि गाड़ी चोरी हुई है।

डोरंडा में रंगदारी नहीं देने पर स्कूटी छीन लगाई आग

नेपाल हाउस गोरखा चौक के पास नशे में धूत चार युवकों ने एक युवक को रोककर रंगदारी मांगी। नहीं देने पर चारों युवकों ने उसकी स्कूटी छीन कर आग लगा दी और उसमें तोड़फोड़ की। इस संबंध में डोरंडा रिसालदार नगर निवासी अफाक आलम ने डोरंडा थाना में रोहित थापा, राहुल थापा, जोर्डन थापा और अमित गुरुंग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात 9.40 बजे अफाक आलम डोरंडा आ रहा था। इसी दौरान चारों ने उसे रोका और पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर चारों ने उनकी स्कूटी (जेएच01सीसी-9095) छीन ली। अफाक ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो सभी ने मिलकर उनकी स्कूटी में आग लगा दी और और तोड़फोड़ की।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads