शादी टूटने से परेशान कौशल विकास केंद्र के सेंटर मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - AKB NEWS

शादी टूटने से परेशान कौशल विकास केंद्र के सेंटर मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोकर के हैदर गली स्थित जयनगर में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम शशिकांत सिंह है और वह मांडर स्थित कौशल विकास में सेंटर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। युवक की 6 दिसंबर काे शादी होने वाली थी, लेकिन किसी विवाद को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने के बाद से शशिकांत सिंह काफी परेशान थे।

मृतक शशिकांत के पिता रामबचन सिंह ने बताया कि शादी टूटने के बाद भी लड़की अक्सर फोन पर उनके बेटा से बातचीत करती थी और इसी से शादी करने की बात पर अडिग थी। लड़की के बातों में आकर शशिकांत पूरी तरह से उलझ चुका था, जिसके बाद 4 दिनों पहले वह डिप्रेशन में चला गया था। डिप्रेशन की वजह से ही रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शनिवार की सुबह देर तक जब अपने कमरे से वह नहीं निकला, तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद शशिकांत को जगाने के लिए काफी आवाज लगाए, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। पड़ोसी को बुलाने के बाद पीछे की खिड़की से झांके तो देखा कि वह फांसी के फंदे से लटक रहा है।

छप चुका था कार्ड, फरवरी में हुई थी सगाई

शशिकांत की शादी का कार्ड भी छप चुका था। शादी के लिए इस्तेमाल होने वाले कई सामान की खरीदारी भी हाे चुकी थी। लड़की पक्ष के लोग बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं, जबकि लड़का पक्ष के लोग मूल रूप से बिहार में डिहरी के रहने वाले हैं। फरवरी में ही दोनों पक्षों ने मिलकर लड़का-लड़की की सगाई भी कर दी थी। सगाई होने के बाद से ही दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads