BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
भाजपा ने की जिले से सटे दुमका की सीमा को पूरी तरह सील करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दुमका विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। जिला प्रशासन जामताड़ा से दुमका से मिलने वाली सीमाओं को सील करने की मांग किया गया है ताकि असामाजिक तत्वों का प्रवेश दुमका विधानसभा में नहीं हो पाए।
सत्ताधारी दल के द्वारा लगातार सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। शीघ्र जिले के सीमाओं को सील कर अनधिकृत वाहनों का प्रवेश को रोका जाए। ताकि दुमका विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष रूप से हो सके। प्रतिनिधिमंडल में रंजीत प्रसाद यादव, अनूप पांडे, पिंटू गुप्ता मौजूद थे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें