मुआवजे की मांग काे लेकर शव के साथ परिजनों ने जामताड़ा-लहरजाेरी राेड 3 घंटे तक किया जाम - AKB NEWS

मुआवजे की मांग काे लेकर शव के साथ परिजनों ने जामताड़ा-लहरजाेरी राेड 3 घंटे तक किया जाम

सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर उत्तेजित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जामताड़ा करमाटांड़ लहरजोरी सड़क को जाम कर दिया। जानकारी के लिए लोगों ने 2.30 मृतक के शव काे लेकर सड़क जाम किया। बाद में 5.30 बजे यह जाम प्रशासनिक पहल पर हटाया गया। उल्लेखनीय है कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी रेलवे फाटक के समीप सुग्गापहाड़ी गांव में करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य सड़क पर बाइक एवं साइकिल में टक्कर से साइकिल सवार संजय दास की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

जबकि बाइक सवार गोंदराटांड़ निवासी राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कोई घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचा दिया था। गहरी चोट लगने के कारण घायल राम सिंह को धनबाद रेफर कर दिया गया है। घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

रविवार की रात में भी किया था पांच घंटे तक जाम

इस घटना के बाद लगभग 5 घंटे तक करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य सड़क जाम रहा। सैकड़ों गाड़ियों को वापस लौट जाना पड़ा। वहीं कई गाड़ी घंटों तक खड़ा रहा। स्थानीय प्रशासन के लाख मशक्कत के बाद भी सड़क जाम नहीं हटा। अंत में अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। उनके द्वारा वार्ता की जा रही थी। इसी दौरान जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे। मुआवजा के आश्वासन पर जाम को हटाया गया। कहा गया कि उपायुक्त जामताड़ा से बात कर पारिवारिक लाभ, विधवा पेंशन समेत कई योजना का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद जाम हटा था। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads