बिल्डरों को लेना होगा प्रदूषण पर्षद से एनओसी, जारी किया जा रहा नोटिस, एनओसी लेने के लिए जुर्माना के साथ करना होगा ऑनलाइन आवेदन - AKB NEWS

बिल्डरों को लेना होगा प्रदूषण पर्षद से एनओसी, जारी किया जा रहा नोटिस, एनओसी लेने के लिए जुर्माना के साथ करना होगा ऑनलाइन आवेदन

आदित्यपुर के बिल्डरों और बिल्डिंगों को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से एनओसी लेनी पड़ेगी। उन्हें पर्षद कार्यालय से नोटिस भेजा जा रहा है। जानकारी देते हुए पर्षद के क्षेत्रीय निदेशक सुरेश पासवान ने बताया कि जांच में पाया गया है कि आशियाना ग्रुप और आकाश रिबेरा ग्रुप के अलावा किसी भी बिल्डर ग्रुप ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से एनओसी नहीं लिया है। प्रदूषण विभाग बिल्डिंग में ठोस व गीला कचरा प्रबंधन प्लांट और वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा का जायजा लेने के बाद ही एनओसी प्रदान करेगा।

जिस बिल्डर के द्वारा बगैर एनओसी लिए बिल्डिंग बना ली है और उनका बिल्डअप एरिया 20 हजार वर्गफीट से ज्यादा है उन्हें एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है और निर्धारित जुर्माना शुल्क उन्हें भरना पड़ेगा। वहीं नए बिल्डिंग बनाने वालों को पहले एनओसी लेनी होगी अन्यथा उनका बिल्डिंग प्लान का नक्शा पास नहीं होगा।

कोरोना...46 निगम कर्मियों ने कराई जांच सभी निगेटिव, आदित्यपुर में 35 एक्टिव केस

कोरोना टेस्टिंग

सोमवार को नगर निगम कार्यालय आदित्यपुर में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। यहां नगर अपर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद के साथ कुल 46 निगमकर्मियों के जांच करवाई, सभी के रिपोर्ट निगेटिव निकले। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ एजुकेटर लव कुमार सिंह ने बताया कि निगम क्षेत्र में वर्तमान समय में कुल 35 केस एक्टिव हैं जिन्हें घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है।

सभी स्कूलों व कॉलेजों के लिए यू डायस कोड आवश्यक : डीएसई

डीएसई महमूद आलम ने कहा जिले में संचालित सभी प्रकार के प्रस्वीकृति प्राप्त विद्यालय, इंटर महाविद्यालय, स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालय व सभी इंटर महाविद्यालय का यू डायस कोड आवश्यक है। वैसे स्कूल व इंटर कॉलेज जिन्होंने अभी तक यू डायस कोड प्राप्त नही किया है वे दो दिनों के अंदर यू डायस कोड के लिए डीएसई कार्यालय में अनिवार्य रूप से असवेदन जमा करें।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads