BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
गांजा तस्करी में ईसीएल कर्मी को फंसाने का मामला, धनबाद के पूर्व एसएसपी किशोर कौशल पर हो सकती है कार्रवाई
गोड्डा के महगामा थाने में एक सितंबर 2019 को दर्ज गांजा तस्करी के मामले में ईसीएल कर्मी चिरंजीत घोष को फंसाने के मामले में धनबाद के पूर्व एसएसपी किशोर कौशल पर भी कार्रवाई हो सकती है। सीआईडी ने गोड्डा के तत्कालीन एसपी शैलेंद्र वर्णवाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की है। धनबाद के निरसा थाने में भी ईसीएल कर्मी चिरंजीत घोष को फर्जी तरीके से गांजा प्लांट कर फंसाने की पुष्टि हो चुकी है।
धनबाद के निरसा गांजा कांड मामले में सीआईडी के एडीजी अनिल पाल्टा तत्कालीन एसएसपी किशोर कौशल का बयान पूर्व में ही ले चुके हैं। किशोर कौशल के समय ही निरसा में गांजा की बरामदगी हुई थी और चिरंजीत घोष को मास्टर माइंड बताते हुए जेल भेजा गया था, जो सीआईडी के अनुसंधान में जानबूझकर की गई कार्रवाई निकली है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें