नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान उतारने में झगड़ा, ट्रक चालक ने स्टोर इंचार्ज काे कुचला - AKB NEWS

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान उतारने में झगड़ा, ट्रक चालक ने स्टोर इंचार्ज काे कुचला

पोस्ट ऑफिस चौक के पास स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के स्टोर इंचार्ज राजेश चावला काे कंपनी से फ्रिज लेकर आए ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के ड्राइवर ने आपसी बकझक के बाद ट्रक से कुचलकर मार डाला है। मृतक स्टोर इंचार्ज राजेश चावला जमशेदपुर बिस्टुपुर रामदास भट्टा का निवासी था। इस घटना में शामिल ट्रक काे चाईबासा पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी अनुसार, साेमवार काे रांची से नेशनल इलेक्ट्रानिक्स के लिए फ्रिज लेकर ट्रक (जेएच05 बीएफ 2770) चाईबासा पहुंचा था। स्टोर इंचार्ज राजेश चावला ट्रक काे खाली कराने दाेपहर में न्यू टुंगरी गोदाम गए थे। वहां अनलाेड हाेने के बाद सामान उतारने वाले मजदूराें के पैसाें काे भुगतान काे लेकर ड्राइवर से विवाद हाे गया।

इसके बाद आदित्यपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ड्राइवर खाली ट्रक के साथ-साथ लाए गए फ्रिज के बिल आदि लेकर भागने लगा। राजेश ने चालक को राेकने की काेशिश की। इसी बीच ट्रक काे तेज गति से लेकर ड्राइवर महुलसाई रेल पुल पारकर राेक दिया। राजेश ने भी अाेवरटेक कर बाइक काे ट्रक के आगे राेक दिया। लेकिन अचानक चालक ने ट्रक तेजी से आगे बढ़ाकर स्टोर इंचार्ज राजेश को धक्का मार दिया। इससे राजेश दूर फेंका गया, लेकिन बाइक ट्रक के आगे फंस गई।

 उसी स्थिति में चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की। आगे बढ़ा और ड्राइवर भाग गया। इधर, पुलिस माैके पर पहुंची और ट्रक काे जब्त कर लिया। जबकि माैके से तुरंत घायल राजेश को पहले क्लिनिक में लाया गया। उसके बाद जमशेदपुर बेहतर इलाज काे भेज दिया। लेकिन रास्ते में राजेश की मौत हाे गई है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से दाे चश्मदीदों का बयान लेकर आगे के कार्रवाई कर रही है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads