टाटा मैजिक और डंपर में भिड़ंत, दर्जन भर फुटबॉल खिलाड़ी घायल, पांच रेफर - AKB NEWS

टाटा मैजिक और डंपर में भिड़ंत, दर्जन भर फुटबॉल खिलाड़ी घायल, पांच रेफर

मनोहरपुर-चिरिया मुख्य मार्ग पर चिरिया ओपी थानांतर्गत टिमरा गांव के समीप टाटा मैजिक और डंपर में सोमवार की देर शाम टक्कर हुई। इस हादसे में दुइया से मैच खेलकर लौट रहे करीबन दर्जन भर खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से 5 की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में चिरिया ओपी पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। सभी घायल डिमबुली और हाकागुई गांव के निवासी हैं। घायलों को चिरिया ओपी पुलिस की मदद से इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घटना को लेकर टाटा मैजिक (जेएच05 बीडब्ल्यू-6698) के चालक कमारबेड़ा निवासी राजू गोप ने बताया कि वह दुइया में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के खिलाड़ी आदि को लेकर लौट रहे थे। इसी क्रम में टिमरा गांव के पास सामने से आ रहा डंपर (जेएच 06 सी 4547) से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे यह हादसा हुआ।

 बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक उल्टी दिशा में पलट गई तथा गाड़ी के आगे के हिस्से का परखच्चे उड़ गए। जबकि डंपर सड़क से दूसरी ओर उतर गया। इधर, चिरिया ओपी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घटना के गम्भीर रूप से घायल मैजिक के चालक समेत पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads