ग्राम प्रधानों के साथ सीओ ने कई मुद्‌दो पर की चर्चा - AKB NEWS

ग्राम प्रधानों के साथ सीओ ने कई मुद्‌दो पर की चर्चा

प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर के सभागार में विभिन्न राजस्व ग्रामों के ग्राम प्रधान, सहयोगी माँझी प्राणिक, जोग मांझी, नाइके बाबा ने भाग लिया। आज की राजस्व ग्राम प्रधान संघ नारायणपुर की बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अजित दूबे ने की। बैठक में निम्नलिखित अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किए गये जिसमें से लंबित सम्मान राशि का भुगतान, ऑफलाइन लगान वसूली की प्रक्रिया, ऑनलाइन खतियान की त्रुटि की शुद्धिकरण पेसा एवं 5वीं अनुसूची में प्रदत्त अधिकारों को जमीनी स्तर पर लागू करना।

ग्राम सभा और भूमि सत्यापन प्रतिवेदन में ग्राम प्रधान की भूमिका, संगठन विस्तार व कोविड-19 की रोकथाम जैसे अहम मुद्दों पर अंचलाधिकारी नारायणपुर, जिला अध्यक्ष अजीत दुबे, ग्राम प्रधान अरविंद ओझा, ग्राम प्रधान संघ के संरक्षण सिकन्दर मियां द्वारा बारी-बारी से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अंचलाधिकारी नारायणपुर ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं और मांगों पर सहानुभूति पूर्वक अपना विचार रखते हुए समस्याओं के समाधान हेतु यथाशीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही अनेक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये गये।

 बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी नारायणपुर केदारनाथ सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजीत दुबे, प्रधान अरविंद ओझा, मंसूर अंसारी, सीताराम चौबे,भागवत सिंह, गौरीशंकर तिवारी, सुल्तान मियां, अमृत मण्डल, मोहम्मद अलाउद्दीन, फुदन हांसदा,फागु राय, सदानंद हेमरम, सुधीर हेमरम, सुरेश राय, संजू देवी, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद कासिम, मदन राय, सुशील हेमरम, समेत अनेकों ग्राम प्रधान, सहयोगी मांझी प्राणिक, जोग मांझी, नाइके बाबा उपस्थित थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads