थाने में महिला जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - AKB NEWS

थाने में महिला जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झिलुवा पंचायत के केंदुआटांड़ में जेएसएलपीएस का मासिक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सखी मंडल समूह की दीदीयों के साथ मासिक कार्य की समीक्षा की गई । खास तौर पर दीदी बाड़ी योजना पर चर्चा किया गया। जिसमें महिलाओं को बताया गया कि अपने घर पर हरी सब्जी का उत्पादन करें। जिसे रोजगार के साथ-साथ सब्जी उत्पादन में भी सक्रिय लाभ मिल पाएगा । इस बैठक में दीदी बाड़ी योजना के साथ-साथ अन्य संचालित योजनाओं के बारे में भी विशेष तौर पर जानकारी दिया गया ।बताया कि दीदी वाड़ी योजना के तहत अपने घर में साग सब्जी, कद्दू ,टमाटर, बैंगन, पालक ,बींस सहित अन्य प्रकार की सब्जियां उत्पादन कर सकते हैं। साथ ही दीदी बाड़ी योजना छूटे हुए हैं लाभुकों की सूची बनाकर जमा करने का निर्देश दिया गया है। सबकी योजना सबका विकास पर भी चर्चा किया गया।

मौके पर इकबाल अहमद, मंजू देवी, रेखा कुमारी, टूंपा देवी, लक्ष्मी देवी सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थी।सभी सक्रिय महिलाओं के साथ जो भी एक्टिव महिला कैडर है सभी को सुचित किया गया कि आगामी शुक्रवार छः नवंबर को प्रशिक्षु आईपीएस के द्वारा नारायणपुर थाना महिलाओं के साथ विशेष बैठक किया जाएगा बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह,छेड़छाड़, छेड़खानी,बलातकार से जागरूक और निर्भय करने हेतु और जागरूक के लिए रखा है। जिसमे जेएसएलपीएस की महिलाओं सहित सभी सक्रिय महिलाओं का आना अनिवार्य है।

बैठक मैं बताया कि अगर किसी दीदी को किसी प्रकार का समस्या है। कोई परेशान कर रहा है तो वो भी आ सकते है। सबकी मदद ऑन द स्पॉट पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया जाएगा। साथ ही शराबबंदी एवं नशा मुक्ति के लिए डीजीपी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी साझा किया गया। बताया कि आसपास कभी कहीं भी अवैध शराब बिक्री, अवैध शराब बनाने का कार्य, नशा पान करके कोई हुड़दंग मचाता है। तो जारी नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads